Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • समाचार

Rajsamand National Lok Adalat : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1415 लंबित मामलों का हुआ निस्तारण, 6 करोड़ से अधिक राशि के अवॉर्ड जारी

Parmeshwar Singh Chundwat May 10, 2026 1 minute read

Rajsamand National Lok Adalat : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जिलेभर के हजारों मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान आपसी समझौते और राजीनामे के माध्यम से कुल 1415 लंबित प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से 6 करोड़ रुपये से अधिक राशि के अवॉर्ड भी जारी किए गए।

National Lok Adalat Latest News : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भारत भूषण पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष अल्का शर्मा तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जिलेभर में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 11 बैंचों का गठन किया गया था। विभिन्न न्यायालयों में कुल 4374 प्रकरण राजीनामे के माध्यम से निस्तारण के लिए रेफर किए गए थे, जिनमें से 1415 लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सेशन न्यायाधीश अल्का शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और पक्षकारों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। लोक अदालत में विभिन्न सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। इनमें विद्युत विभाग, टेलीफोन विभाग, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक सहित कई बैंक और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि आवश्यक रिकॉर्ड के साथ उपस्थित रहे। Rajasthan Lok Adalat News

Rajsamand Court News Hindi : जिले के सभी न्यायालय परिसरों में गठित बैंचों के समक्ष पक्षकारों की भारी भीड़ रही। विशेष रूप से बैंक रिकवरी और वसूली से जुड़े मामलों में लोगों ने मौके पर ही समझौता कर राहत योजनाओं का लाभ उठाया और वर्षों से लंबित मामलों का निपटारा कराया। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित न्याय मिला। साथ ही आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रही। कई मामलों में न्यायालय शुल्क वापसी का लाभ भी पक्षकारों को मिलेगा। समझौते के बाद लोग संतुष्टि और खुशी के साथ अपने घर लौटे। जिला मुख्यालय पर गठित विभिन्न बैंचों में जिला एवं सेशन न्यायाधीश अल्का शर्मा, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश अश्विनी कुमार यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भारत भूषण पाठक तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट साक्षी शर्मा ने अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के बाद भारत भूषण पाठक ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों और सभी पक्षकारों का आभार व्यक्त किया। Rajsamand Legal Services Authority

Thalapathy Vijay Biography Hindi : पहली फिल्म हुई थी सुपरफ्लॉप, आज करोड़ों दिलों के ‘थलपति’! जानिए विजय की संघर्ष से सत्ता तक की कहानी

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 87

Post navigation

Previous: Thalapathy Vijay Biography Hindi : पहली फिल्म हुई थी सुपरफ्लॉप, आज करोड़ों दिलों के ‘थलपति’! जानिए विजय की संघर्ष से सत्ता तक की कहानी
Next: Rajsamand Gram Rath Yojana : राजसमंद की पंचायतों में दिखा अलग नजारा, LED स्क्रीन पर चली सरकार की बड़ी योजनाएं

Related Stories

Bank Strike today
  • समाचार

Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Dainik Jaivardhan news
  • समाचार

Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026

Parmeshwar Singh Chundwat September 11, 2026
Crude Oil Price
  • समाचार

Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?

Parmeshwar Singh Chundwat September 10, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद MLAदीप्ति माहेश्वरी का विकास का विजन! #rajsamandnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
काॅमेडी वीडियो... सब निर्दलीय प्रत्याशी की हालत ऐसी नहीं होती... आपका क्या मत है ? #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नाथद्वारा में आप प्रत्याशी की गिरफ्तारी में नया मोड़, दोषमुक्त कानसिंह पर झूठी कार्रवाई के आरोप
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
| MoreNews by AF themes.