
Neet ug 2026 news : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा में पेपर लीक की आशंका और जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी से यह फैसला लिया गया।
Neet ug 2026 paper leak news : अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इस फैसले से देशभर के करीब 23 लाख छात्रों और अभिभावकों के बीच हलचल मच गई है। भारत सरकार ने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मामले की गहराई से जांच जरूरी है। NTA ने बताया कि एजेंसी Neet ug 2026 paper leak news जांच में CBI को पूरा सहयोग देगी। जांच एजेंसी को जरूरी दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
NTA ने जारी किया नया नोटिस
NTA के अनुसार 10 मई 2026 को परीक्षा को लेकर एक प्रेस नोट जारी किया गया था। इसके बाद एजेंसी ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी साझा की। एजेंसी का कहना है कि जांच एजेंसियों से मिली जानकारी और सरकार की मंजूरी के बाद यह तय किया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होगा। इसलिए परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने का फैसला लिया गया।
दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा
Neet ug 2026 latest news nta : NTA ने छात्रों को राहत देते हुए साफ किया है कि दोबारा परीक्षा देने के लिए नया रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया था, उनका आवेदन मान्य रहेगा। इसके अलावा पुराने परीक्षा केंद्रों में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एजेंसी ने यह भी कहा है कि परीक्षा शुल्क छात्रों को वापस किया जाएगा। इससे लाखों छात्रों और अभिभावकों को कुछ राहत मिली है।
8 मई से शुरू हुई थी जांच
NEET UG 2026 Exam Cancelled : NTA के मुताबिक 8 मई 2026 को ही इस मामले से जुड़ी शुरुआती जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई थी। उद्देश्य परीक्षा की सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करना था। जांच एजेंसियों द्वारा जुटाए गए सबूतों और रिपोर्ट के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि परीक्षा में गंभीर गड़बड़ी की आशंका है। इसके बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।
राजस्थान में मिला था हाथ से लिखा गेस पेपर
NEET UG 2026 परीक्षा के दौरान राजस्थान से सबसे बड़ा खुलासा सामने आया था। जांच एजेंसियों को कई छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ गेस पेपर मिला, जिसके कई सवाल असली परीक्षा से मेल खाते पाए गए। बताया जा रहा है कि इन गेस पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से अधिक सवाल शामिल थे। इनमें से करीब 150 सवाल हूबहू परीक्षा में आए थे। जांच एजेंसियों के अनुसार सभी प्रश्न एक ही हैंडराइटिंग में लिखे गए थे, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।
सीकर, झुंझुनू और देहरादून से 13 संदिग्ध हिरासत में
10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया। इनमें सीकर के एक कोचिंग संस्थान से जुड़ा करियर काउंसलर भी शामिल बताया जा रहा है। SOG अब इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
720 में से 600 नंबर के सवाल बताए जा रहे कॉमन
जांच में यह बात सामने आई है कि परीक्षा से दो दिन पहले ही सीकर में कुछ छात्रों तक ऐसे सवाल पहुंच गए थे, जिनका बड़ा हिस्सा असली पेपर से मेल खा रहा था। बताया जा रहा है कि एक MBBS छात्र ने 1 मई को केरल से यह गेस पेपर अपने दोस्त को भेजा था, जिसके बाद यह कई छात्रों तक पहुंच गया। जांच एजेंसियों का दावा है कि लगभग 720 अंकों में से 600 अंकों के सवाल कॉमन पाए गए हैं। हालांकि इस पूरे मामले की अभी विस्तृत जांच जारी है।

सोशल मीडिया चैट और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही एजेंसियां
SOG और अन्य जांच एजेंसियां अब संदिग्धों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया चैट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच कर रही हैं।अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह वास्तव में पेपर लीक था या सिर्फ अत्यधिक सटीक गेस पेपर।हालांकि इतनी बड़ी संख्या में सवालों का मैच होना सामान्य नहीं माना जा रहा है, इसलिए मामला बेहद गंभीर हो गया है।
एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि किसी गेस पेपर से कुछ सवाल मिल जाना सामान्य बात हो सकती है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में सवालों का हूबहू आना बेहद असामान्य है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करेगा।
2024 में भी हुआ था विवाद
NEET परीक्षा पहले भी विवादों में रह चुकी है। वर्ष 2024 में भी पेपर लीक के आरोपों के चलते परीक्षा चर्चा में आई थी। उस समय बिहार के पटना और झारखंड के हजारीबाग में जांच के दौरान पेपर लीक के सबूत मिले थे और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पूरी परीक्षा रद्द नहीं की थी। केवल कुछ परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। उस समय 67 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलने और एक ही परीक्षा केंद्र से कई टॉपर्स सामने आने पर भी बड़ा विवाद हुआ था।
अब छात्रों की नजर नई परीक्षा तिथि पर
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अब लाखों छात्रों की नजर NTA द्वारा जारी की जाने वाली नई परीक्षा तिथि पर टिकी हुई है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ किसी तरह का अन्याय न हो।



