Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • अजब गजब

leopard रोज दहाड़ रहे, बचने का आसान तरीका, कब करता है panther attack ?

Jaivardhan News April 1, 2023 1 minute read

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

leopard : जंगल से आबादी में जंगली जीव जन्तु, जानवरों का आने की बात पुरानी हो चुकी है। क्योंकि अब तो शहरी इलाके में कई जगह पैंथर भी अपना स्थायी आवास बना चुके हैं। सुबह- शाम या रात में पैंथर कहीं न कहीं दिख ही जाता है और कई बार लोगों का आमना सामना होना भी अब आम बात हो गई है। ऐसे में आए दिन शहरी इलाके में पैंथर की दहाड़ भी सुनाई देती है। राजसमंद शहर व पेराफेरी इलाके में पैंथर की चहलकदमी, विचरण, चाल- चलन, अठखेलियां, आराम और शिकार करने के लाइव वीडियो और तस्वीरें देख एक बारगी हर किसी की रूह कांप उठती है। (Panther life) कुछ ऐसे ही पैंथर के रोमांचक, डरावने व लुभावने लाइव वीडियो मोरचणा के युवा व वाइल्ड लाइफ प्रेमी अरिवंद पालीवाल ने शूट किए, जबकि अमित बड़ोला ने लाइव तस्वीरें खींची, जिसे देख हर कोई अचंभित है, रोमांचित है और खुश है, मगर अनजाना डर भी सता रहा है। हालांकि जंगली जानवरों के विशेषज्ञ एवं वन विभाग राजसमंद के तत्कालीन एसीएफ विनोद कुमार राय ने स्पष्ट सलाह देते हुए चेताया है कि पैंथर या कोई भी जंगली जानवर एकाएक कभी भी इंसानों पर हमला नहीं करते, लेकिन उसे अगर घेरने का प्रयास किया और कहीं एक जगह फंस गया, तो फिर वह खुद के बचाव के प्रयास में किसी भी व्यक्ति पर हमला कर सकता है, जो स्वाभाविक है। इसलिए अब शहरी क्षेत्र में पैंथर आ ही गया है, तो अब उसके अनुकूल परिस्थिति में जीना सीखना ही एकमात्र विकल्प है। (Panther amazing fact)

पैंथर कब करता है हमला, उसके स्वभाव को समझे

पैंथर अगर आबादी क्षेत्र में आने ही लग गए हैं, तो स्वाभाविक है कि हमें भी उसका स्वभाव समझना होगा, तभी हमेशा पैंथर से हम सुरक्षित रह सकेंगे और पैंथर भी सुरक्षित रह सकेगा। वन विभाग राजसमंद के एसीएफ विनोद राय ने बताया कि पैंथर कभी एकाएक इंसानों पर हमला नहीं करता, लेकिन अगर पैंथर किसी जगह फंस गया है और चौतरफा लोग या जाने का कोई रास्ता नहीं है, तो ऐसी स्थिति में लोगों पर हमला कर सकता है। यही उसका स्वभाव है। साथ ही अगर लोगों के द्वारा बार बार पैंथर पर पत्थर फेंकने या परेशान करने, भगाने के प्रयास करने से वह चिड़चिड़ा हो सकता है और ऐसी स्थिति में वह लोगों पर हमला कर सकता है। वरना कभी भी पैंथर लोगों पर एकाएक हमला नहीं करेगा और न ही कभी लोगों के रास्ते में आएगा, मगर जब कहीं भी पैंथर दिखाई दे, तो कभी भी उसका रास्ता नहीं काटे, वह अपने आप चला जाएगा। उसे छेड़ने का प्रयास करेंगे, तो वह उत्तेजित हो जाता है और क्रोधित होकर हमला कर सकता है।

नौचोकी पाल की पहाड़ी पर है पैंथर : Panther

राजसमंद शहर में महाराणा राजसिंह महल, मां अअन्नपूर्णा माता मंदिर की पहाड़ी पर पैंथर का बसेरा है, जहां पर आए दिन वह दिख जाता है। सुबह या अल सुबह वह अक्सर नौचोकी पाल के पास पानी पीने के लिए झील किनारे आता है। ऐसे कई बार लोगों से आमना सामना भी होता रहता है। हालांकि अभी तक कोई इंसानी नुकसान नहीं पहुंचाया है। नौचाेकी के पास झील में नाव के पास कई बार देखा गया है, तो अक्सर मामा भाणेज की दरगाह के नीचे की तरफ भी दिख ही जाता है। दिन के वक्त भी घनी झाड़ियों से अटी इसी पहाड़ी में बैठा रहता है। कई बार पहाड़ी पर बने मचान पर आकर भी बैठ जाता है, जिसकी तस्वीरें तो कई बार सामने आ चुकी है। खास तौर से वाइल्ड लाइफ प्रेमी अमित बड़ोला इसकी तस्वीरें खींच चुके हैं।

मोरचणा मार्बल डम्पिंग यार्ड में भी बसेरा

राजसमंद झील किनारे व राजसमंद शहर के पेराफेरी में आने वाले हाइवे किनारे मोरचणा गांव के मार्बल डम्पिंग यार्ड में भी पैंथर परिवार का बसेरा है। मार्बल डम्पिंग यार्ड में पत्थरों के बीच पैंथर रहते हैं, दिन में भी अक्सर दिखा देते हैं। मोरचणा क्षेत्र में करीब 8- 10 साल से पैंथर विचरण कर रहे हैं, जो कुछ मवेशियों का जरूर शिकार कर चुका है, मगर लोगों पर कभी हमला नहीं हुआ। मोरचणा के युवा व वाइल्ड लाइफ प्रेमी अरिवंद पालीवाल ने मार्बल डम्पिंग यार्ड में विचरण करते पैंथर की कई लाइव गतिविधियों को कैमरे में कैद कर लिया, जो अपने आप में काफी अनूठी है। युवा अरविंद ने पैंथर की चहलकदमी, उछलकूद, शिकार के लाइव वीडियो भी बनाए हैं, जिसे देख हर किसी की रूह कांप उठती है।

Senior Citizen FD : वरिष्ठ नागरिकों को FD पर बैंक दे रहे 9.5% ब्याज | Bank Special Offer

कोटड़ा व मालकोट के डम्पिंग यार्ड में पैंथर

देवगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में भी पैंथरों का काफी विचरण होता है और खास तौर से ग्रेनाइट माइंस इलाका मालकोट, कोटड़ा क्षेत्र में भी आए दिन पैंथर दिख जाता है। रात के वक्त ग्रेनाइट की माइंसों में कार्य करने वाले श्रमिक काफी परेशान है। हालांकि अब तक वहां भी पैंथर ने कभी भी लोगों पर कोई हमला नहीं किया। हाल ही मार्च के अंतिम सप्ताह में माल कोट के पास ग्रेनाइट डम्पिंग यार्ड में पैंथर विचरण करते दिखाई दिया, जिसका लाइव वीडियो शारीरिक शिक्षक गोपीलाल और बरार लाखा गुड़ा निवासी दाऊ सिंह ने बनाए।

आगरिया गांव में भी पैंथर का बड़ा कुनबा

आमेट शहर से चार किमी. दूर स्थित आगरिया गांव के मार्बल डम्पिंग यार्ड में भी पैंथर का बड़ा कुनबा रहता है। आए दिन ग्रामीणों को दिखता है, तो रात के वक्त कई बार लोगों का सड़क पर पैंथरों से आमना सामना भी हो चुका है। हालांकि यहां भी अब तक कोई इंसानी हमला नहीं हुआ। आमेट के पवन वैष्णव ने बताया कि आगरिया क्षेत्र में कई वर्षों से पैंथर का विचरण है, मगर कोई इंसानी हमला नहीं हुआ, मगर कई बार लोगों को दिख चुका है। 30 मार्च 2023 की रात को एक कार चालक से सड़क पर अठखेलिया करते व विचरण करते एक साथ 5 पैंथरों का वीडियो बनाए, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए।

भारत में कितने हैं पैंथर

हमारे भारत देश में पैंथर को तेंदुआ भी कहते हैं। वन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018 में जारी रिपोर्ट के अनुसार देशभर में 12 हजार 852 पैंथर है, जिनकी संख्या वर्ष 2014 में करीब 8 हजार ही थी। इस तरह पैंथर की तादाद भारत देश में काफी बढ़ रही है। बताया गया कि पैंथर की तादाद में पिछले चार सालों में 60 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से अब पैंथर शहरी आबादी क्षेत्र में भी आने लगे हैं।

पैंथर व तेंदुए एक ही समान

तेंदुआ व पैंथर लगभग एक ही जैसे होते हैं, मगर पैंथर के शरीर पर गोल धब्बे दिखाई देते हैं, जबकि तेंदुए के शरीर पर रोसेट शैली के आकार की आकृतियां मिलती है। तेंदुआ अक्सर अपने शिकार को लेकर पेड़ पर चढ़ जाते हैं। तेंदुए का सिर पैंथर के मुकाबले बड़ा व लंबा होता है तथा तेंदुआ गुर्राता व दहाड़ता अधिक है। इसके अलावा कद काठी व शारीरिक बनावट तो पैंथर व तेंदुआ की लगभग एक ही समान है। इसलिए पैंथर व तेंदुए को आम लोगों के लिए एकाएक पहचानना भी मुश्किल है।

पैंथर नहीं छोड़ता अपना इलाका

वन विशेषज्ञ एवं वन विभाग के एसीएफ विनोद कुमार राय ने बताया कि शहर- गांव के जंगली इलाके में पैंथर का परिक्षेत्र तय होता है। उस इलाके में कभी कोई दूसरा पैंथर नहीं आता है और कुछ इलाके में पैंथर कुनबे के रूप में भी रहते हैं। अगर किसी एक क्षेत्र में पहले से पैंथर है और वह किसी दूसरी जगह चला गया अथवा वन विभाग द्वारा पकड़कर अन्य जंगल में छोड़ दिया जाता है, तो फिर उस जगह पर दूसरी जगह का पैंथर अपने आप ही आ जाता है। ऐसे में नया पैंथर जब भी उस इलाके में आएगा, तो उसे वहां के रास्तों का पता नहीं रहता है और आबादी क्षेत्र को समझने में भी वक्त लगता है और ऐसी स्थिति में वक्त बेवक्त लोगों से आमना सामना होना भी स्वाभाविक है एवं उस स्थिति में लोगों पर हमला भी हो सकता है।

Panther के रोचक तथ्य : Panther Facts In Hindi

  • पैंथर बिना डॉट्स के तेंदुए है। इसमें पीले या गहरे भूरे रंग का फर और पन्ना आंखे होती है।
  • पैंथर भी बिल्ली परिवार से जुड़ा बताते हैं। काली या गहरे रंग की फर वाली बड़ी बिल्ली की तरह ही होेते हैं।
  • पैंथर बहुत ही तेज गति से दौड़ता है।
  • वयस्क जानवर की लंबाई 7-8 फीट होती है और वजन 100-250 पाउंड के बीच होता है।
  • पैंथर को अमेरिका में काले जगुआर, एशिया व अफ्रीका में काला तेंदुआ और उत्तरी अमेरिका में काले कौगर के रूप में जानते हैं।
  • पैंथर मांसाहारी हैं, जो पक्षी और सरीसृपों से लेकर बड़े स्तनधारी जानवरों का शिकार कर खाते हैं।
  • पैंथर तेज दहाड़ता है और दौड़ने भी काफी तेज गति रहती है।
  • पैंथर एकांत जानवर है, जो केवल संभोग के समय ही साथ मिलते या दिखाई देते हैं।
  • गर्भावस्था के तीन माह बाद 2-4 बच्चों को मादा पैंथर जन्म देती है और खुद देखभाल भी करती हैं।
  • पैंथर पेड़ पर चढ़ना काफी जल्दी सीख जाते हैं।
  • पैंथर के नवजात शावक की आंखें बंद रहती है और हल्के फर से ढकी रहती है।
  • शावक के 2-3 माह की उम्र के बाद पैंथर मां के साथ शिकार करना सीखते हैं और 9 माह तक शिकार कर लेते हैं।
  • पैंथर दांत मजबूत होते हैं तो पैर के नाखुन भी नुकीले व मजबूत होते हैं, जिससे शिकार करता है।
  • पैंथर विचरण घने जंगल की बजाय आबादी की पेराफेरी इलाके में ज्यादा रहता है।
  • कोई भी पैंथर 20 फीट तक छलांग आसानी से लगा लेता है।
  • पैंथर की दृष्टि, सुनने की क्षमता व सुंगने की क्षमता भी काफी बेहतर होती है।
  • पैंथर अक्सर जंगल में 12 साल और जू में 20 साल तक जीवित रहता है।

ब्लैक पैंथर प्रजाति विलुप्त होने लगी : Panther amazing fact

भारत में ज्यादातर पैंथर सामान्य चीते जैसे ही है और इनकी ही सर्वाधिक संख्या भी है। इसके अलावा ब्लैक पैंथर भी भारत में मौजूदा है, मगर उनकी प्रजाति विलुप्त होने लगी है। भारत देश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान, काबिनी वन्यजीव अभ्यारण्य, डंडेली वन्यजीव अभ्यारण्य, भद्रा वन्यजीव अभ्यारण्य, तडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व, मानस राष्ट्रीय उद्यान व नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान में ब्लैक पैंथर है। यहां पहले कई बार ब्लैक पैंथर देखे गए हैं, मगर अब कम दिखाई देते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी ब्लैक पैंथर दिखाई दिया।

Low Interest Rate Personal Loan : ये बैंक दे रहे हैं सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन, तुरंत करें चेक!

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 402

Post navigation

Previous: Mysterious Railway Station : इस रेलवे स्टेशन पर 42 सालों तक नहीं रूकी कोई ट्रेन, आखिर क्या है रहस्य ?
Next: Unique Village : इस गांव बच्चे, युवा, महिलाएं कोई नहीं पहनते कपड़े, देखिए दुनिया का यह अनोखा गांव

Related Stories

Bihar Bribery Case
  • अजब गजब

Bihar Bribery Case : “चूहों ने खा लिए रिश्वत के नोट!” बिहार पुलिस की कहानी सुन सुप्रीम कोर्ट भी रह गया हैरान

Parmeshwar Singh Chundwat May 8, 2026
hospital ghost story
  • अजब गजब

hospital ghost story : 9 साल पहले मरे पिता की आत्मा लेने पहुंचा बेटा, गेट पर किया तंत्र-मंत्र, देखिए पूरी खबर

Parmeshwar Singh Chundwat May 1, 2026
Raja Man Singh rebirth claim
  • अजब गजब

Raja Man Singh rebirth claim : ‘मैं आमेर का राजा मानसिंह हूं…’ टोंक के 10 साल के कान्हाराम ने किया पुनर्जन्म का चौंकाने वाला दावा

Parmeshwar Singh Chundwat April 17, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

नीलकंठ महादेव मंदिर में रात को पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नीलकंठ महादेव मंदिर में रात को पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कुरज स्कूल में मातृ सम्मेलन, मां के योगदान पर दिया खास संदेश #rajsamandnews #schoolactivity
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार #rajsamandnews #panther
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.