Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rahul Singh Sarangdevot Accident : 11 दिसंबर को होनी थी शादी, लेकिन घर लौटते वक्त दर्दनाक हादसे में युवक की मौत

Parmeshwar Singh Chundwat December 6, 2025 1 minute read

Rahul Singh Sarangdevot Accident : उदयपुर में एक खुशियों से भरा परिवार देखते-देखते मातम में डूब गया। अपनी शादी का Wedding Card बांटकर लौट रहा एक युवक सड़क हादसे में जान गंवा बैठा। 11 दिसंबर को जिसकी शादी होनी थी, उसी युवक की लाश 5 दिन पहले ही घर पहुंची। यह हादसा गुरुवार देर रात दरौली के पास Four-Lane Highway पर हुआ।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के मावली ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह सारंगदेवोत (25) की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी लेन में घुस गई। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। मौके पर ही राहुल की मौत हो गई। उनके साथ कार में बैठे दोस्त लक्ष्मण सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार जारी है।

कार अनियंत्रित होकर Wrong Side में पहुंची

Udaipur Road Accident : राहुल सिंह भींडर में अपने रिश्तेदार को Wedding Invitation Card देकर घर लौट रहे थे। लौटते वक्त उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए सीधा रॉन्ग साइड में जा पहुंची। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की ध्वनि इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे।

टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया था, जबकि पीछे का हिस्सा भी बुरी तरह से दब गया था। वाहन के अंदर का दृश्य इतना दर्दनाक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से कार को काटकर शव को बाहर निकाला। राहुल सिंह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता प्रेम सिंह और मां रूप कुंवर अचलाना, मावली (उदयपुर) के निवासी हैं।

शादी की तैयारियां चल रही थीं, खुशियां मातम में बदल गईं

Udaipur Four Lane Accident : राहुल की 11 दिसंबर को निम्बाहेड़ा में शादी थी। परिवार 10 दिसंबर को होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त था। घर में मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसी रस्मों की प्लानिंग चल रही थी। लेकिन जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, पूरे परिवार के होश उड़ गए। घर में मातम और चीख-पुकार मच गई। रिश्तेदार, परिचित और गांव के लोग ढांढस बंधाने पहुंचने लगे।

सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Udaipur Car Trailer Collision : राहुल सिंह की अंतिम यात्रा में क्षेत्रभर से सैकड़ों लोग शामिल हुए। करणी सेना से जुड़े पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी की आंखों में नमियां और चेहरे पर अविश्वास था कि इतने ऊर्जावान और मिलनसार युवक का इतना जल्दी चले जाना किसी को स्वीकार नहीं हो रहा था।

जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहते थे राहुल

Karni Sena Leader Death : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के उदयपुर जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि राहुल पिछले दो वर्षों से मावली ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। वे हमेशा जनहित के मुद्दे उठाने में आगे रहते थे और संगठनात्मक गतिविधियों में बेहद सक्रिय थे। उनके निधन से संगठन ने एक सक्षम और समर्पित साथी को खो दिया है।

PM SVANidhi Yojana : बिना गारंटी सीधा ₹90,000 आपके खाते में! सरकार की इस स्कीम ने बदल दी लाखों की किस्मत
View this post on Instagram

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 774

Post navigation

Previous: Bajri Mining Dispute : राजसमंद में बजरी खनन को लेकर ग्रामीण- खननकर्ता आमने सामने, तीन गिरफ्तार
Next: Patwari Bharti Document Verification : इस दिन होगा पटवारी भर्ती का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Related Stories

Khamnore Police Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Khamnore Police Theft Case : 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, खुला 21 चोरियों का राज; कालबेलिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 5, 2026
Kelwara child kidnapping
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Municipal election in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

नीलकंठ महादेव मंदिर में रात को पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नीलकंठ महादेव मंदिर में रात को पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कुरज स्कूल में मातृ सम्मेलन, मां के योगदान पर दिया खास संदेश #rajsamandnews #schoolactivity
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार #rajsamandnews #panther
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.