Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • Poltical

Rajasthan Rajya Sabha Election 2026: कौन बनेंगे 3 नए सांसद? BJP के 7 और कांग्रेस के 3 नाम सबसे ज्यादा चर्चा में

Nikita Mali May 23, 2026 1 minute read

Rajasthan Rajya Sabha Election 2026 : जयपुर। राज्यसभा चुनाव 2026 के तहत राजस्थान से रिक्त सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में टिकट को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटें 21 जून को रिक्त हो रही हैं, जिनके लिए 18 जून को मतदान कराया जाएगा। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए भाजपा के खाते में 2 सीटें और कांग्रेस के हिस्से में 1 सीट जाना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में अब सबसे ज्यादा चर्चा संभावित उम्मीदवारों को लेकर हो रही है। फिलहाल राज्यसभा में राजस्थान से भाजपा के राजेन्द्र गहलोत और रवनीत सिंह बिट्टू, जबकि कांग्रेस के नीरज डांगी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। प्रदेश की कुल 10 राज्यसभा सीटों में अभी भाजपा और कांग्रेस के पास पांच-पांच सदस्य हैं।

Rajasthan BJP Rajya Sabha Candidates: भाजपा ने हाल ही में हुई कोर कमेटी की बैठक में उम्मीदवार चयन का अधिकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को सौंप दिया था। इसके बाद से संभावित दावेदारों की दिल्ली में सक्रियता बढ़ गई है। संगठन और संघ के माध्यम से पैरवी का दौर भी तेज हो चुका है। सूत्रों के अनुसार भाजपा इस बार केवल राजनीतिक समीकरणों को नहीं, बल्कि सामाजिक और वैचारिक संदेश को भी ध्यान में रखकर उम्मीदवार तय करना चाहती है। पार्टी हिंदुत्ववादी और राष्ट्रवादी छवि वाले चेहरों के साथ ओबीसी, एमबीसी और मूल ओबीसी वर्ग को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। यही कारण है कि संघ और विचार परिवार से जुड़े कुछ नाम अचानक चर्चा में आ गए हैं। खास बात यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले कुछ नेता भी दिल्ली नेतृत्व से लगातार संपर्क में बने हुए हैं।

BJP Rajasthan : इसी तरह दूसरी तरफ कांग्रेस में भी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी का नाम भी चर्चा में है और कुछ अन्य नेता भी शामिल हैं। डॉ. जोशी तो शीर्ष नेतृत्व की पसंद है, जबकि कांग्रेस की गुटबाजी के धड़ाें से भी दो अन्य नेताओं के नाम चर्चा में है। कांग्रेस कमेटी द्वारा भी पार्टी के नेता को राज्यसभा में भेजने के लिए अंदरखाने तैयारी चल रही है। इसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चिंतन, मनन और मंथन का दौर जारी है। अब कांग्रेस की तरफ से कौन राज्यसभा सांसद बनता है, यह तो कांग्रेस आलाकमान ही तय करेगा, लेकिन फिलहाल दौड़ में कई नेताओं के नाम चर्चा में है। संभावित दावेदार जयपुर से लेकर दिल्ली तक शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के प्रयास में जुटे हैं और कुछ नेता लॉबिंग के प्रयास भी कर रहे हैं।

भाजपा में इन नेताओं के नाम चर्चा में

राज्यसभा सांसद के लिए प्रदेश से कई भाजपा नेताओं के नाम की चर्चा है-

  1. रवनीत सिंह बिट्टू : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम सबसे मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है। उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है।
  2. सतीश पूनिया : पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं। उनका नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल है।
  3. राजेन्द्र राठौड़ : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का अनुभव पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है।
  4. नरसी कुलरिया : समाजसेवी और उद्योगपति नरसी कुलरिया का नाम संघ विचारधारा से जुड़े चेहरे के तौर पर चर्चा में है।
  5. प्रकाश माली : भजन गायक प्रकाश माली को भी वैचारिक पृष्ठभूमि और जनसंपर्क के चलते संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।
  6. अलका गुर्जर : भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर महिला प्रतिनिधित्व के मजबूत चेहरे के रूप में देखी जा रही हैं।
  7. प्रभुलाल सैनी : पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी को मूल ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधि चेहरे के तौर पर चर्चा में रखा जा रहा है।

कांग्रेस में फैसला हाईकमान के भरोसे

Rajya Sabha Election : भाजपा की तुलना में कांग्रेस में फिलहाल खुली राजनीतिक हलचल कम दिखाई दे रही है। पार्टी में उम्मीदवार चयन का अंतिम फैसला दिल्ली हाईकमान ही करेगा। अभी तक प्रदेश संगठन स्तर पर किसी बड़ी बैठक या औपचारिक चर्चा के संकेत नहीं मिले हैं। मौजूदा राज्यसभा सांसद नीरज डांगी दोबारा मौका पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। वहीं कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल “राजस्थान बनाम बाहरी चेहरा” का बना हुआ है। दरअसल, राजस्थान की 10 राज्यसभा सीटों में से फिलहाल चार सीटों पर ऐसे नेताओं को भेजा गया है, जो प्रदेश से बाहर के माने जाते हैं। इसी वजह से इस बार स्थानीय बनाम बाहरी चेहरे की बहस भी तेज हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े कुछ नेता भी दिल्ली स्तर पर सक्रिय हैं और टिकट की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हैं।

  1. नीरज डांगी : मौजूदा राज्यसभा सांसद नीरज डांगी रिपीट होने के लिए लगातार सक्रिय हैं।
  2. पवन खेड़ा : एआईसीसी मीडिया विभाग के प्रमुख चेहरों में शामिल पवन खेड़ा का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में लिया जा रहा है।
  3. जितेन्द्र सिंह : पूर्व केंद्रीय मंत्री और एआईसीसी महासचिव जितेन्द्र सिंह भी कांग्रेस की सूची में मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
  4. डॉ. सीपी जोशी : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं रेल मंत्री

निर्विरोध की संभावना, क्रॉस वोटिंग की चिंता

Rajasthan Congress : राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा दो और कांग्रेस एक उम्मीदवार उतारकर चुनाव को निर्विरोध भी बना सकती हैं। हालांकि यदि किसी दल ने अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में उतारा, तो जोड़ तोड़, क्रॉस वोटिंग और रणनीतिक मतदान से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। राजस्थान की राजनीति में राज्यसभा चुनाव अक्सर दिलचस्प समीकरणों और अंदरूनी रणनीतियों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अंतिम समय तक राजनीतिक हलचल बनी रहने की संभावना है।

बैंगनी स्केच पेन से ही होगा मतदान

Politics of Rajasthan : निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आयोग के मुताबिक विधायक मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए विशेष बैंगनी स्केच पेन का ही उपयोग कर सकेंगे। यदि किसी विधायक ने किसी अन्य पेन का इस्तेमाल किया, तो उसका मतपत्र निरस्त माना जा सकता है।

Rajasthan School Summer Vacation : राजस्थान के स्कूलों में बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने मानी प्रमुख मांगें

About the Author

Nikita Mali

Editor

Jaivardhan News के साथ निकिता माली ने डिजिटल मीडिया में अपने कॅरियर की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिज़ाइन में उनकी गहरी रुचि है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या जनहित से जुड़ी कोई खबर हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज व आर्टीकल लिखने में माहिर हैं। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के अनुभव में भी पारंगत है।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 221

Post navigation

Previous: Rajasthan School Summer Vacation : राजस्थान के स्कूलों में बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने मानी प्रमुख मांगें
Next: Abhijeet dipke biography : कौन हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके? आखिर क्यों सोशल मीडिया पर छाया है CJP का नाम

Related Stories

Rajsamand Election 2026
  • Poltical

Rajsamand Election 2026 : राजसमंद में भाजपा के टिकट बंटवारे पर बवाल! सेन समाज ने खोला मोर्चा

Parmeshwar Singh Chundwat September 1, 2026
Udaipur Congress candidate list
  • Poltical

Udaipur Congress candidate list : उदयपुर में कांग्रेस ने खोले पत्ते: 80 वार्डों के प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट जारी, देखें

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026 1
Rajsamand Nagar Nikay Election
  • Poltical

Rajsamand Nagar Nikay Election : राजसमंद में चुनावी घमासान तेज, एक दिन में 105 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Parmeshwar Singh Chundwat August 29, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना #rajsamandnews राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना
#rajsamandnews
#rajsamandpolice
Rajsamand Police
Rajasthan Police
राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना
#rajsamandnews
#rajsamandpolice
Rajsamand Police
Rajasthan Police
राजसमंद में कांग्रेस प्रत्याशी से कथित मारपीट बाद SP ऑफिस में कांग्रेस का धरना #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
उदयपुर में युवक का दिनदहाड़े अपहरण, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार #udaipurnews #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सोते समय बहन के ऊपर बैठा सांप, हाथ से फेंका तो भाई पर गिरा, डसने से किशोर की मौत #palinews
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 12 Sep. 2026
  • Bank Strike today : देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 11 Sep. 2026
  • Crude Oil Price : कच्चा तेल 100 डॉलर के पार! क्या अब पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे महंगे?
  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
| MoreNews by AF themes.