Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand ganja farming news : राजसमंद में 5-स्टार होटल के पीछे निकली 10 करोड़ की गांजे की खेती, पुलिस भी रह गई दंग

Parmeshwar Singh Chundwat April 12, 2026 1 minute read

Rajsamand ganja farming news : देलवाड़ा इलाके में पुलिस ने गांजे की बड़े पैमाने पर हो रही खेती का खुलासा किया है। यह कार्रवाई राजसमंद जिले के देलवाड़ा-कैलाशपुरी रोड क्षेत्र में की गई, जहां एक नामी 5-स्टार होटल के पीछे स्थित निजी जमीन पर करीब 10 करोड़ रुपए कीमत के गांजे के पौधे उगाए गए थे।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब उदयपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) चौकी और जोधपुर की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। टीम के पहुंचने पर वहां गांजे की पूरी फसल खड़ी मिली, जिसे बेहद चालाकी से गेहूं की फसल के बीच छिपाकर उगाया गया था। एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि देलवाड़ा-कैलाशपुरी रोड पर एक पहाड़ी क्षेत्र में स्थित निजी 6 बीघा जमीन पर अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर जब टीम ने मौके पर छापा मारा, तो वहां से करीब 5860 गांजे के पौधे बरामद हुए। बाद में इन सभी पौधों को नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, यदि यह फसल बाजार तक पहुंच जाती, तो इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से भी अधिक हो सकती थी।

खेत मालिक ही बना हुआ था तस्कर

Udaipur Delwara ganja crop : इस मामले में पुलिस ने 65 वर्षीय नत्थूलाल गमेती को गिरफ्तार किया है, जो राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के रायानाल गांव का निवासी बताया गया है। जांच में सामने आया कि वही इस खेत का मालिक है। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब वह गांजे के छोटे-छोटे पैकेट तैयार कर ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि इस जमीन के कुल 19 खातेदार हैं। पुलिस अब बाकी खातेदारों की तलाश में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

तस्करों ने अपनाया बेहद शातिर तरीका

Rajasthan narcotics raid : इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि तस्करों ने गांजे की खेती छिपाने के लिए बेहद सुनियोजित और चालाक तरीका अपनाया था। जिस खेत में यह खेती की जा रही थी, वह पहाड़ी पर ऊंचाई वाले स्थान पर स्थित था, जिसके कारण नीचे सड़क से यह आसानी से दिखाई नहीं देता था। इतना ही नहीं, गांजे के पौधों को गेहूं की फसल के बीच इस तरह उगाया गया था कि किसी को शक तक नहीं हुआ। जब तक गेहूं की फसल खड़ी रही, तब तक यह अवैध खेती पूरी तरह छिपी रही। हाल ही में गेहूं की कटाई होने के बाद हरे-भरे गांजे के पौधे दिखाई दिए, जिसके बाद पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ। बताया जा रहा है कि खेत की लोकेशन भी ऐसी चुनी गई थी, जहां ड्रोन की नजर आसानी से न पहुंच सके।

ऑपरेशन को दिया गया ‘गांजाजुली’ नाम

Rajsamand drug smuggling news : इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार और एनसीबी के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने किया। अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन गांजाजुली’ नाम दिया है। इस नाम के पीछे भी एक रोचक कारण बताया गया है। जिस जमीन पर गांजे की खेती की गई थी, उसका आकार बिल्कुल वैसा था जैसा दोनों हथेलियों को जोड़कर बनाई गई अंजलि का होता है। इसी वजह से ‘गांजा’ और ‘अंजलि’ शब्दों को मिलाकर इस अभियान का नाम ‘गांजाजुली’ रखा गया।

6 महीने में सातवीं बड़ी कार्रवाई

illegal cannabis cultivation Rajasthan : एएनटीएफ आईजी विकास Kumar ने बताया कि उदयपुर एएनटीएफ चौकी की टीम लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई थी। हाल ही में जयपुर में पकड़े गए एक बिचौलिए से पूछताछ के दौरान यह अहम जानकारी सामने आई थी कि वह राजसमंद के देलवाड़ा इलाके से गांजा लेकर आता है। इसी सुराग को आधार बनाकर पुलिस इस बड़े खेत तक पहुंची।

अधिकारियों के अनुसार, उदयपुर और आसपास के पहाड़ी व दुर्गम इलाकों में तस्कर नशे का बड़ा नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। पिछले 6 महीनों में एएनटीएफ की यह सातवीं बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

Commercial Cylinders Update : राजस्थान में शादी-समारोह वालों को बड़ी राहत, गैस सप्लाई पर बड़ा फैसला

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 1,000

Post navigation

Previous: Commercial Cylinders Update : राजस्थान में शादी-समारोह वालों को बड़ी राहत, गैस सप्लाई पर बड़ा फैसला
Next: diesel export duty hike : सरकार का बड़ा फैसला, डीजल पर टैक्स बढ़ा; जानिए आम जनता पर क्या होगा असर

Related Stories

Khamnore Police Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Khamnore Police Theft Case : 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, खुला 21 चोरियों का राज; कालबेलिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 5, 2026
Kelwara child kidnapping
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Municipal election in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.