Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Sher Singh Murder : राजसमंद में शेरसिंह हत्याकांड की जांच में राजा रघुवंशी की तरह चौंकाने वाले तथ्य

Laxman Singh Rathor June 29, 2025 1 minute read

Sher Singh Murder : राजसमंद शहर में हाइवे पर 24 जून को सरेआम कार से कुचलने के बाद धारदार हथियार से गला काट शेरसिंह की नृशंस हत्याकांड की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस अब हाई प्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह 20 बिन्दुओं पर तहकीकात में जुटी है। प्रारंभिक अनुसंधान में जो तथ्य सामने आए हैं, बड़े ही चौंकाने वाले और रिश्ते को शर्मिंदा करने वाले हैं। हालांकि हत्या का मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा, लेकिन दो आरोपियों की गिरफ्तारी व पूछताछ में जो कुछ तथ्य सामने आए हैं, वे सामाजिक रिश्ते के ताने बाने को झकझोर देने वाले हैं।

राजसमंद पुलिस उप अधीक्षक विवेकसिंह राव ने बताया कि कांकरोली थाना क्षेत्र में फोरलेन के प्रतापपुरा ब्रिज पर खाखरमाला (आमेट) निवासी शेरसिंह की 24 जून को नृशंस हत्या की जांच में एक दर्जन से ज्यादा बिन्दु मुख्य आधार है। हालांकि अनुसंधान में मृतक व आरोपी के चरित्र की जांच भी शामिल हैं। ब्लाइंड हत्याकांड के अनुसंधान में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जो परिवार व समाज के रिश्ते को तार तार कर देने वाले हैं। सारे तथ्यों का खुलासा तो मुख्य आरोपी रामसिंह राणावत की गिरफ्तारी होने के बाद ही हो पाएगा। मृतक शेरसिंह, मुख्य आरोपी रामसिंह राणावत से जुड़े तमाम परिजन, रिश्तेदार भी पुलिस की जांच के दायरे में है, जिनसे भी पूछताछ की रही है और उनके मोबाइल की कॉल डिटेल को भी खंगाला है। इस तरह पुलिस ने मध्यप्रदेश के राजा रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय में जिस तरह से नृशंस हत्या हुई, कुछ उसी तरह राजसमंद के कांकरोली थाना पुलिस ने भी हर एक डाउट को क्लीयर करते हुए एक एक पहलू पर गहन तहकीकात में जुटी है। मुख्य आरोपी रामसिंह राणावत अभी फरार है, मगर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित जगह पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है पूरा मामला

Sher Singh murder mystery : खाखरमाला, आमेट निवासी शेरसिंह चुंडावत (35) पुत्र जोधसिंह बाइक पर जा रहा था, तब कार से पीछे से टक्कर मार गिराया और धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। कार सवार तीनों बदमाश फरार हो गए। एसपी मनीष त्रिपाठी द्वारा एएसपी महेंद्र पारीक, डीएसपी विवेकसिंह राव व थाना प्रभारी हंसाराम सिरवी के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में रिश्ते में तकरार व मनमुटाव की बात सामने आई और जांच ज्यों ज्यों आगे बढ़ी, वैसे वैसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आते रहे। इस बीच जिस कार से बदमाश फरार हुए थे, उस कार को ट्रेस करते हुए हत्या में शामिल दो आरोपी प्रतापगढ़ जिले में छोटी सादड़ी थाना के कारंडा गांव निवासी 32 वर्षीय शौकीन कुमार भील पुत्र रामलाल भील और दुर्गाप्रसाद पुत्र राधेश्याम मेघवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना स्थल की तस्दीक कराई। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला कि उदयपुर जिले के घासा थाना क्षेत्र के गोदेला निवासी रामसिंह पुत्र हरिसिंह राणावत के कहने पर हत्या की।

पुलिस अनुसंधान के प्रमुख तथ्य

Ramsingh Ranaut Sher Singh murder accused : राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह ही शेरसिंह हत्याकांड में भी कार, बाइक, सीसीटीवी कैमरे का फुटेज, मृतक व आराेपियों की कॉल डिटेल और प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस उन्हीं तथ्यों के साथ आगे बढ़ रही है।

रात को शराब पार्टी, हत्या के बाद पाप मुक्ति स्नान

Rajsamand murder case : शेरसिंह की हत्या से पहले रात को मुख्य आरोपी रामसिंह राणावत के साथ शौकीन कुमार भील व दुर्गाप्रसाद मेघवाल ने शराब पार्टी की। फिर अल सुबह ही राजसमंद जिले में आमेट के पास खाखरमाला गांव पहुंच गए थे। 24 जून को जैसे ही शेरसिंह घर से निकला, तो कार सवार आरोपियों ने पीछा शुरू कर दिया। आमेट, लावासरदारगढ़, मादड़ी, भावा होकर राजसमंद शहर से गुजरते फोरलेन पर प्रतापपुरा ब्रिज तक पहुंच गए। ब्रिज पर मौका पाकर शेरसिंह की बाइक को टक्कर मार दी। फिर गला काट हत्या कर दी। हत्या के बाद पाप मुक्ति के लिए सभी आरोपी बडारड़ा, नाथद्वारा, मावली, फतहनगर होकर मातृकुंडिया पहुंचे, जहां कुंड में स्नान कर पाप मुक्ति की कामना की। यहां से रामसिंह राशमी चला गया, जबकि शौकीन कुमार व दुर्गाप्रसाद नीमच होकर प्रतापगढ़ जिले में कारुंडा गांव में घर जाकर सो गए। पीछा करते हुए पुलिस उनके घर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

BOB PAN Card Loan : सिर्फ PAN कार्ड से मिल रहा ₹50,000 तक का इंस्टेंट पर्सनल लोन

राजा रघुवंशी की तरह इन तथ्यों पर पुलिस जांच

  • Raja Raghuvanshi style murder in Rajsamand : घटनास्थल का निरीक्षण, खून के नमूने, हथियार के निशान व साक्ष्य जुटाए गए।
  • घटना स्थल से लेकर आमेट, राजसमंद, चित्तौड़ व मध्यप्रदेश के नीमच तक 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
  • मृतक- आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और लोकेशन की जांच।
  • हत्या को लेकर मौजूद चश्मदीद व नजदीकी लोगों के बयान व घटना के वक्त की स्थिति।
  • पारिवारिक विवादों की पड़ताल पर भी पुलिस गहन तहकीकात में जुटी।
  • आर्थिक लेन-देन को लेकर मोबाइल व बैंक खातों का रिकॉर्ड खंगाल रहे।
  • हत्या में प्रयुक्त हथियार के बारे में पता लाया जा रहा है कि वह कहां से खरीदा था।
  • फॉरेंसिक साक्ष्य का संग्रह, जैविक नमूने, खून, फिंगरप्रिंट आदि की जांच के लिए अनुसंधान।
  • डिजिटल साक्ष्य में मोबाइल, लैपटॉप, सोशल मीडिया अकाउंट्स की बारीकी से जांच।
  • मृतक व आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड की जांच
  • मृतक व आरोपियों के साथ उनके रिश्तेदारों के चरित्र की भी जांच

ब्लाइंड मर्डर की जांच के 11 बिन्दु

Love triangle murder case Sher Singh : शेरसिंह हत्याकांड की जांच के लिए राजा रघुवंशी मर्डर की तरह ही जांच के तथ्यों ने चौंकाया है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, मगर मुख्य आरोपी रामसिंह फरार है। मृतक- आरोपी के चरित्र व प्रेम प्रसंग की बातें सामने आई है, तो कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। फिलहाल 11 बिन्दुओं के आधार पर पुलिस अनुसंधान कर रही है। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए चित्तौड़ृ, उदयपुर व मध्यप्रदेश तक संभावित स्थलों पर दबिशें दी जा रही है।

विवेकसिंह राव, पुलिस उप अधीक्षक राजसमंद
Pan card link with bob online : BOB खाते में पैन कार्ड लिंक करने का आसान तरीका – मोबाइल से करें

About the Author

Laxman Singh Rathor

Administrator

Laxman Singh Rathor को पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक का लंबा अनुभव है। 2005 में Dainik Bhakar से कॅरियर की शुरुआत कर बतौर Sub Editor कार्य किया। वर्ष 2012 से 2019 तक Rajasthan Patrika में Sub Editor, Crime Reporter और Patrika TV में Reporter के रूप में कार्य किया। डिजिटल मीडिया www.patrika.com पर भी 2 वर्ष कार्य किया। वर्ष 2020 से 2 वर्ष Zee News में राजसमंद जिला संवाददाता रहा। आज ETV Bharat और Jaivardhan News वेब पोर्टल में अपने अनुभव और ज्ञान से आमजन के दिल में बसे हैं। लक्ष्मण सिंह राठौड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि खबरों की दुनिया में एक ब्रांड हैं। उनकी गहरी समझ, तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, पाठक व दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें पत्रकारिता का चमकदार सितारा बना दिया है। jaivardhanpatrika@gmail.com

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 179

Post navigation

Previous: E PAN card apply with Aadhaar : 1 जुलाई से पैन कार्ड के लिए आधार अनिवार्य : घर बैठे 10 मिनट में बनाएं e-PAN
Next: Sahara refund claim : सहारा में रिफंड क्लेम रिजेक्ट हुआ? ऐसे करें दोबारा आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Related Stories

Khamnore Police Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Khamnore Police Theft Case : 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, खुला 21 चोरियों का राज; कालबेलिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 5, 2026
Kelwara child kidnapping
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Municipal election in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthiराजसमंद शहर में नौचोकी पाल के नीचे मंशापूर्ण गणपति का भव्य मंदिर है। इसकी स्थापना राजसमंद के संस्थापक महाराणा राजसिंह द्वारा की गई। मान्य है कि यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है।
Ganesh Mandir Rajsamand
Ganpati Mandir Rajsamand
Mansapurna mandir rajsamand
Rajsamand News
Ganesh Ji Temple
Ganesh ChaturthiJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में मंशापूर्ण गणेशजी मंदिर का अनोखा इतिहास और विश्वास #Ganeshchaturthi
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev #rajsamandnewsराजसमंद जिले के आमेट शहर में बाबा रामदेव जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेगर मोहल्ला बस स्टैंड से शोभायात्रा रवाना हुई, जो मुख्य लक्ष्मी बाजार, गणेश चौक, होलीथान होते हुए रामदेव मंदिर पहुंची। रथ पर बाबा रामदेवजी की झांकी सजी थी। आगे घोड़े और ऊंट पर सवार युवा और केसरिया पगड़ी में ढोल-नगाड़े के धूम धड़ाके पर भक्त चल रहे थे। जय बाबा री और बाबा रामदेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जगह जगह पानी व फल का भी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
baba ramdev Jayanti
Baba Ramdev mandir
ramdevji sobhayatra
Rajsamand News
amet news
Kumbhalgarh MLA Surendra Singh RathoreJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, विधायक राठौड़ हुए शामिल #babaramdev
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews
#babaramdevराजसमंद शहर में भादवी बीज के उपलक्ष्य में कलालवाटी स्थित रामदेवजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ऊंटगाड़ी साथ में ध्वजा लहरा रही थी।
Rajsamand News
Bhadvi Bij
Ramdev ji
Baba RamdevJaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा #Rajsamandnews #babaramdev
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.