Skip to content
March 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • बायोग्राफी

समय के लिए नुस्खें

Jaivardhan News January 27, 2024 1 minute read

सुबह का समय था। सेहत जैसी थी, वैसी ही थी। जैसी होनी चाहिए थी, वैसी नहीं थी। अब ठीक होने से रही, लेकिन जिसे झेलना है, वह चाहती है, हमारी सेहत पहले से अच्छी हो। उसने ये कभी नहीं कहा, ये बदलाव स्वयं में भी हो। उस पर तो परिवार का बोझ है और उसमें सबसे बड़ा बोझ हम ही हैं। यह बोझ एक बार लद जाए, तो गधे की तरह ढोना पड़ता है। अगर बोझ सुन्दर, सलीके का हो तो मन को सुकून रहता है । बोझ है, लेकिन दर्शनीय है। पत्नी के लिए आप बोझ हैं, लेकिन आपके लिए पत्नी। कह दिया तो उल्टे बांस बरेली के हो जाएंगे। बांस को सीढ़ी बनाए रखने के लिए पत्नी का अनुसरण करते रहना चाहिए। उसकी गलत बातों का पार्टी की गलत नीतियों की तरह जहां से गुलगुले मिले वहां की आलोचना नहीं करनी चाहिए।

जब लड्डू की तलब लगी हो, तो हलवाई को गालियां नहीं देना चाहिए। शिक्षा ग्रहण करनी हो तो गुरू को भी सम्मान दे देना चाहिए। मोहल्ले में रौब जमाना है, तो नगर पार्षद को डलिया भी भेजना चाहिए। चालान से बचना हो तो सभी को थानेदार समझना चाहिए। अगर शांति चाहिए तो अशांति पैदा करना भी जरूरी है। अशांति ऐसी हो, जिससे मौन का निर्माण हो। डंडे वाली अशांति आपको पूर्ण शांति कर सकती है।

बहरहाल…….. दिल्ली की ठंड में घूमने जाने का मन बनना यानी सत्ता पद को लात मारना । जब पत्नी से गर्मा-गर्मी हो जाए, तो दिल्ली की ठंड में भी गर्मी का अहसास हो जाता है। अहसास होना लेखन की प्रथम सीढ़ी है। जो लिखते हैं, उन्हें अहसास जल्दी हो जाता है। पत्नी के मायके जाने का अहसास, पड़ोसन के मायके जाने के विपरीत होता है। आप दुख और खुशी का अहसास दोनों स्थितियों में नहीं कर सकते। कई बार कृत्रिम दुःख और कृत्रिम सुख का दिखावा करना पड़ता है । जो सफल है उसका जीवन सफल है, नहीं तो मरने के बाद ही स्वर्ग मिलता है।

खैर…….. जैसे-तैसे घूमने निकल पड़े। या यूं कह लो धक्के मार के निकाल दिए गए। कभी-कभी घूमना भी चाहिए / घुमाना भी चाहिए। घुमाने की एक उम्र होती है और घूमने की भी । घुमाने की उम्र में आस पास कुछ दिखाई नहीं देता । घूमने की उम्र में आसपास का ही दिखाई देता है। भगवान ने स्मृति लोप का वरदान नहीं दिया होता तो मेमोरी को डिलीट करना सबसे बड़ी समस्या हो जाती । तुलना में पूरी जिन्दगी निकल जाती। ये अच्छी है या खैर घूमते-घूमते कई नए विचार आते और पुराने विचार जमा होते चले जाते हैं।

घूमने के स्थान आप तय करते हैं। कहां घूमना चाहिए, कहां नहीं / यूपी में तो बिल्कुल नहीं। घूमने के लिए सबसे उन्मुक्त जगह मुंबई और गोवा है। वह इसलिए कि हर घूमने वाला जानता है कि दूसरे के दिमाग में दही जमा है, वह उसे पिघलाने की कोशिश में जुटा है। दुनिया जाए भाड़ में। वहां पर सभी की दुनिया अलग-अलग होती है। उनकी दुनिया से आप कुछ भी निकाल लें, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, यहीं कारण है कई फिल्मों के शीर्षक / कहानियां / प्लॉट यहीं से मिल जाते हैं। कुछ कभी कभार एकाद गांव से भी खोज लाते हैं। अगर इस उम्र में गोवा और मुंबई जाकर घूमने का प्रस्ताव रखा] तो दो-चार वीटो धड़ाम से आ गिरेंगे और आप औंधे मुंह किसी पार्क पाथ पर आस पास नज़रे चुराकर देखते और घूमते नज़र आएंगे।

मित्रों से बड़ा कोई दुश्मन नहीं होता। मेरे भी मित्र हैं। कुछ ऐसे मित्र हैं जो कहते हैं कि भैया शुक्रवार को एक विचार भेज देना। कुछ मित्र किताब भेज देते हैं तो कभी हम ही अपने दुश्मन बन जाते हैं और किताब खरीद लाते हैं। समस्या यह नहीं हैए समस्या है घर की समस्याओं से बचना और पढ़ने के लिए समय निकालना। बच्चों को अपने से फुरसत नहीं, बची पत्नी । उसे आप नकार नहीं सकते, हिम्मत है तो नकारकर दिखाएं / जब हमारे बॉस के बॉस दुम हिलाते हैं तो हमारी औकात ही क्या है ?

जब पढ़ना है तो कुछ जुगत करनी ही पड़ती है। हमने भी पत्नी से ना……. ना करते नासमझी दिखाते हुए झूठ-मूठ का गुस्सा- गुस्सी कर ली। सब समझौते शाम ढलते ही समाप्त हो जाते हैं। पूरा ध्यान रखा, यह समझौता एक सप्ताह बाद ही करना है, क्योंकि जो किताबें आई हैं, उन्हें पढ़ना भी तो है। इस योजना पर अमल अपनी जोखिम पर करें। मानहानि – जनहानि – सरफुटाई और हाथ पैर को हुए नुकसान के लिए झम्मन जिम्मेदार नहीं होगा।

सुनील जैन ‘राही’ व्यंग्यकार, नई दिल्ली मो. 9810960285

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 149

Post navigation

Previous: Shri Ram Ki Kahani : श्री राम के जीवन के संघर्ष की कहानी : Ram’s inspiring story
Next: कहानी सनातन संस्कृति की

Related Stories

Vaibhav Suryavanshi biography
  • बायोग्राफी

Vaibhav Suryavanshi biography : 12 साल में रणजी, 14 में IPL शतक! वैभव सूर्यवंशी की कहानी हैरान कर देगी

Parmeshwar Singh Chundwat February 7, 2026
Ajit Pawar Biography
  • बायोग्राफी

Ajit Pawar Biography : पिता की मौत के बाद छोड़ी पढ़ाई, मंत्री की बेटी से विवाह, छह बार बने डिप्टी सीएम

Parmeshwar Singh Chundwat January 28, 2026
Nitin Nabin
  • Poltical
  • बायोग्राफी

Nitin Nabin : नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने पहनाई माला, बोले-नितिन जी मेरे बॉस हैं

Parmeshwar Singh Chundwat January 20, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_7AgOE2wvaQ8 राजसमंद में महिला की अधजली लाश... मौत के कारण स्पष्ट नहीं, रिश्ते पर सवाल #rajsamandnews #jaivardhannews  #rajsamandpolice
राजसमंद जिले में केलवाड़ा थाना क्षेत्र के दादर का भीलवाड़ा (कड़िया) गांव के एक मकान में महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। केलवाड़ा थाना पुलिस के बाद बुधवार दोपहर बाद उदयपुर से फोरेंसिक टीम व राजसमंद से एमओबी टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। महिला के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दी। कमरे में कपड़ो व बिस्तर में लाश जलते मिली और धुआं उठता देख ग्रामवासी पहुंचे तो घटना का पता चला। पुष्पा (40) पत्नी हिम्मतलाल नंगारची का शव किराए के कमरे में जलता हुआ मिला। सूचना पर केलवाड़ा थाना प्रभारी मनमंथसिंह मौके पर पहुंचे।
Rajsamand police
Kumbhalgarh news
women death
kelwara police stationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में महिला की अधजली लाश... मौत के कारण स्पष्ट नहीं, रिश्ते पर सवाल #rajsamandnews #jaivardhannews  #rajsamandpolice
राजसमंद जिले में केलवाड़ा थाना क्षेत्र के दादर का भीलवाड़ा (कड़िया) गांव के एक मकान में महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। केलवाड़ा थाना पुलिस के बाद बुधवार दोपहर बाद उदयपुर से फोरेंसिक टीम व राजसमंद से एमओबी टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। महिला के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दी। कमरे में कपड़ो व बिस्तर में लाश जलते मिली और धुआं उठता देख ग्रामवासी पहुंचे तो घटना का पता चला। पुष्पा (40) पत्नी हिम्मतलाल नंगारची का शव किराए के कमरे में जलता हुआ मिला। सूचना पर केलवाड़ा थाना प्रभारी मनमंथसिंह मौके पर पहुंचे।
Rajsamand police
Kumbhalgarh news
women death
kelwara police stationOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में महिला की अधजली लाश... मौत के कारण स्पष्ट नहीं, रिश्ते पर सवाल #rajsamandnews
राजसमंद में कुंभलगढ़ के एक घर में महिला की अधजली लाश, मौत के कारण स्पष्ट नहीं
#kumbhalgarhnews #rajsamandpolice #womendeath #rajsamandnews  #jaivardhannews #rajsamand
राजसमंद जिले में केलवाड़ा थाना क्षेत्र के दादर का भीलवाड़ा (कड़िया) गांव के एक मकान में महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। केलवाड़ा थाना पुलिस के बाद बुधवार दोपहर बाद उदयपुर से फोरेंसिक टीम व राजसमंद से एमओबी टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। महिला के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दी। कमरे में कपड़ो व बिस्तर में लाश जलते मिली और धुआं उठता देख ग्रामवासी पहुंचे तो घटना का पता चला।
Rajsamand news
Kumbhalgarh news
Kelwara police station
Rajsamand policeOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
राजसमंद में कुंभलगढ़ के एक घर में महिला की अधजली लाश, मौत के कारण स्पष्ट नहीं #kumbhalgarhnews
#jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
15 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव होंगे या नहीं? #electioncommission #rajasthanelections
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version