Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • अजब गजब
  • स्वास्थ्य

Famous Mawa मेट्राे सिटी से भी ज्यादा इस गांव के मावे की डिमांड, शहर से महंगा, फिर भी खूब बिक्री

Jaivardhan News February 16, 2024 1 minute read

खेती के लिहाज से मेवाड़ के श्रीगंगानगर के रूप में विख्यात रेलमगरा क्षेत्र में बामनिया कला गांव मावे की मिठाई को लेकर काफी फेमस हो रहा है। यहां के मावे में गजब का स्वाद है, तभी तो रेलमगरा, राजसमंद, उदयपुर ही नहीं, बल्कि मेट्रो सिटी सुरत, मुंबई, इंदौर तक डिमांड है। कोई बड़ा कारखाना नहीं है, मगर मावे का स्वाद और गुणवत्ता के आगे बड़े बड़े मिष्ठान भंडार भी पीछे है। न सिर्फ शहरी आबोहवा से दूर देहाती गांव में बनता है, बल्कि शहर से महंगा भी है। इसके बावजूद शुद्धता, गुणवत्ता व लजीज स्वाद के चलते हर कोई मावे के लिए बामनिया कला गांव की तरफ दौड़ा चला आता है।

यह गांव राजस्थान के राजसमंद जिले में रेलमगरा क्षेत्र का एक ग्राम पंचायत मुख्यालय है। सरपंच किशन सालवी बताते है कि वे जब से जन्मे हैं, तब से यही ठेला देख रहे हैं, जहां पहले प्यारजी मावा बनाते थे और अब उनका पुत्र कारीगर है। अब उनके गांव व आस पास के क्षेत्र के लोगों को मावा खरीदना होता है, तो वे शहर नहीं जाते, बल्कि बामनिया कलां गांव का रूख करते हैं। यही स्थिति रेलमगरा व राजसमंद शहर तक के लोगों के हाल है। जिसने भी एक बार यहां का मावा चख खा लिया, फिर उसे कभी दूसरी जगह का मावा अच्छा लगता ही नहीं। यहां पर पिछले 40 साल से मावा बन रहा है, जो शहर के मुकाबले 10 से 20 रुपए तक महंगा भी है।

More News : चीन के बाद दुनिया की सबसे लंबी दीवार कुंभलगढ़, देखिए अनूठा इतिहास

मावे की क्या है खासियत

गाय व भैंस के मिक्स दूध से मावा तैयार किया जाता है, ताकि दानेदार मावा बन सकते। साथ ही शक्कर ज्यादा नहीं डालते, जिससे लजीज स्वाद रहे और खाने वाले व्यक्ति के लिए फायदेमंद रहे। कभी गुणवत्ता से समझौता नहीं करते, मगर खर्च बढ़ता है तो महंगा बेचते है। सरपंच किशन सालवी बोले- यहां के मावे में शुद्धता की गारंटी है।

इसलिए बाजार से महंगा है मावा

यह मावा गाय व भैंस दोनों के दूध से बनता है। इसमें 30 लीटर दूध भैस व 10 लीटर गाय के दूध को मिक्स किया जाता है। तभी दावेदार मावा बनता है। इस तरह 40 किलो दूध से 20 किलो मावा बनता है। पहले हाथ से बनाते थे, मगर अब मशीन ले आए, जिससे मावा बनाया जाता है। यह मावा 350 रुपए प्रति किलो की दर में बिकता है, जो शहरी बाजार के मुकाबले 10 से 20 रुपए तक महंगा है।

Wondrous चमत्कारिक पहाड़ पर रोज गूंजती सेवा- पूजा की आवाज, रहस्यमयी गरूड़ शिखर की रोचक कहानी

मावा बनाने का यह है मुख्य तरीका

मावा के लिए भैंस का फुल क्रीम दूध सबसे बेस्ट रहता है। जितना मावा बनाना हो, उससे दोगुना दूध लेकर उसे उबालना पड़ता है। जब दूध उबलने लग जाए, तो आंच कम कर देनी चाहिए। फिर लगातार धीमी धीमी आंच पर उबलने देना है और बार बार हिलाते भी रहना है, ताकि कढ़ाई के नीचे दूध जले नहीं। फिर जैसे जैस उबलेगा, वैसे वैसे दूध गाढ़ा होता जाएगा और फिर जब दूध हलवे की तरह गाढ़ा हो जाए, तब भी उसे पकाते रहे और चम्मच या करछी से हिलाते रहे। फिर गाढ़ा हो जाए, तो उसे नीचे उतार कर स्वाद अनुरुप शक्कर डाल सकते हैं। साथ ही ड्राइफ्रूट व अन्य मसाले भी डाल सकते हैं।

इसी गांव के रतालू की भी MP व गुजरात तक डिमांड

मेवाड़ का श्रीगंगानगर कहे जाने वाले रेलमगरा क्षेत्र के रतालू की डिमांड मध्यप्रदेश और गुजरात तक है। एक ही गांव में 500 से 700 परिवार रतालू की खेती कर रहे हैं, जिनसे गुजरात, एमपी व उदयपुर की मंडियों के व्यापारी या दलाल सीधे संपर्क कर रतालू की गाडिय़ा भर ले जाते हैं। खास बात यह है कि रतालू के साथ बीच में खाली जगह पर किसान रिजके की फसल भी ले रहे हैं, जिससे किसानों को दोहरा मुनाफा हो रहा है। सर्वाधिक रतालू की खेती बामनिया कलां गांव में हो रही है, जहां पर 400 परिवार इसमें जुटे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करिए…

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 225

Post navigation

Previous: #Wondrous चमत्कारिक पहाड़ पर रोज गूंजती सेवा- पूजा की आवाज, रहस्यमयी गरूड़ शिखर की रोचक कहानी
Next: Devnarayan Mandir : कमल पुष्प से अवतार, Amazing Fact नीम में मीठा स्वाद, Malaseri Dungari

Related Stories

WHO Ebola Emergency Alert
  • स्वास्थ्य

WHO Ebola Emergency Alert : WHO ने बजाई खतरे की घंटी! इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, क्या भारत पर भी मंडरा रहा खतरा?

Parmeshwar Singh Chundwat June 2, 2026
Heat Stroke Symptoms
  • स्वास्थ्य

Heat Stroke Symptoms : हीट स्ट्रोक से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत, समय रहते पहचानें वरना पड़ सकता है भारी

Parmeshwar Singh Chundwat June 1, 2026
Wheat Flour Purity Test
  • स्वास्थ्य

Wheat Flour Purity Test : कहीं आपके घर का आटा नकली तो नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें पहचान

Parmeshwar Singh Chundwat May 31, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में निकली भव्य तेजा दशमी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर #rajsamandnews #tejadashmi Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में निकली भव्य तेजा दशमी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर #rajsamandnews #tejadashmi
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कैसे शुरू हुआ निहारिका राव का सोशल मीडिया सफर ? #niharikarao #journey #jaivardhannews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
सांवलिया सेठ को चढ़ाया 1.2 किलो चांदी का सीमेंट प्लांट #sanwariyasethmandir #silvermodel
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Rajsamand Nagar Parishad Election : राजसमंद की 5 निकायों में अध्यक्षों का फैसला, BJP ने 3 तो कांग्रेस ने 2 जगह बनाई सरकार
  • Rajsamand Rainfall 2026 : मानसून की विदाई से पहले राजसमंद में बड़ा संकट: इस बार 404 MM बारिश, पिछले साल से 38% कम
  • Rajsamand Chairman Election : राजसमंद में सभापति की कुर्सी पर आज फैसला, BJP की अनिता और कांग्रेस के मोहनलाल आमने-सामने
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 21 Sep. 2026
  • Rajsamand Municipal Election 2026 : राजसमंद नगर परिषद चुनाव में 22 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, BJP-कांग्रेस के उम्मीदवार भी शामिल
| MoreNews by AF themes.