
Rajasthan Water Crisis : गांव की महिलाएं गुस्से में थीं… सामने सरकारी गाड़ी खड़ी थी… और अंदर बैठी महिला अधिकारी की आंखों से आंसू निकल रहे थे। राजस्थान के नवलगढ़ में पानी के संकट ने ऐसा विस्फोट किया कि पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। “मैडम… आपको शर्म नहीं आती? हम रोज पानी के लिए रोते हैं…”
यह कहते हुए गांव की महिलाओं ने जलदाय विभाग की महिला जेईएन अंतरा मीणा की गाड़ी को घेर लिया। कुछ ही देर में माहौल इतना भावुक और तनावपूर्ण हो गया कि जेईएन खुद गाड़ी में बैठकर रोने लगीं। लेकिन गांव की महिलाओं का दर्द भी कम नहीं था। उन्होंने जवाब दिया—“हम भी रोज ऐसे ही रो रहे हैं…”
6 महीने से पानी के लिए तरस रहा गांव
Viral Video Rajasthan : पूरा मामला झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र की ढाणियां पंचायत का है, जहां पिछले करीब 6 महीने से Water Crisis in Rajasthan लगातार गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की पानी की टंकी पूरी भरने से पहले ही सप्लाई शहर की तरफ मोड़ दी जाती है। यानी गांव प्यासा… और शहर में सप्लाई जारी!
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के हिस्से का पानी नवलगढ़ शहर में भेजा जा रहा है। इससे करीब 500 परिवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई महिलाओं को रोजाना दूर-दूर तक पानी लाने जाना पड़ता है।
“जब शहर का पानी रुका, तब दौड़े अधिकारी”
Water Supply Issue : ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों शिकायत करने के बावजूद विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। लेकिन जैसे ही गांव वालों ने सप्लाई वॉल घुमा दी, विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, सिर्फ दो घंटे के अंदर जलदाय विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। गांव वालों ने कहा—
“हमें पानी मिले या नहीं… किसी को फर्क नहीं पड़ता। लेकिन शहर की सप्लाई रुकते ही अधिकारी दौड़ पड़ते हैं।”
यही गुस्सा बाद में महिला जेईएन पर फूट पड़ा।
Viral Video में रोती दिखीं JEEN
घटना का Viral Video Rajasthan अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं गाड़ी के बाहर खड़ी होकर जेईएन को खरी-खोटी सुना रही हैं।
एक महिला कहती सुनाई देती है— “आपको शर्म नहीं आती?”
इसी दौरान जेईएन अंतरा मीणा भावुक होकर रोने लगती हैं। महिलाओं ने तुरंत जवाब दिया—
“मैडम, हम भी रोज ऐसे ही रोते हैं…”
वीडियो में जेईएन यह कहते हुए भी सुनाई देती हैं— “मैं आपकी जेईएन नहीं हूं…”
यह पूरा घटनाक्रम अब Rajasthan Water Supply Issue का बड़ा प्रतीक बन गया है।
गंदे पानी की सप्लाई का भी आरोप
Drinking Water Problem : पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामनिवास सैनी ने आरोप लगाया कि गांव में सिर्फ पानी की कमी ही नहीं, बल्कि कई बार गंदे पानी की सप्लाई भी की जाती है। इससे लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और जलदाय विभाग लगातार गांव की अनदेखी कर रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें उठानी पड़ रही है क्योंकि घर का सारा काम पानी पर निर्भर है।

JEEN ने क्या कहा?
Jhunjhunu News : वहीं दूसरी तरफ जलदाय विभाग की जेईएन अंतरा मीणा ने पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे गांव में पानी की सप्लाई देखने नहीं, बल्कि विभाग के एक कर्मचारी की बाइक की चाबी वापस दिलाने पहुंची थीं।
उनके अनुसार, ग्रामीणों ने वॉल के पास मौजूद कर्मचारी की बाइक की चाबी छीन ली थी। एक्सईएन के निर्देश पर वे मौके पर समझाइश करने गई थीं, लेकिन वहां महिलाओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
अब सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
यह मामला अब सिर्फ गांव की पानी समस्या तक सीमित नहीं रहा। सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग ग्रामीणों के गुस्से को जायज बता रहे हैं, तो कुछ महिला अधिकारी के साथ हुए व्यवहार को गलत बता रहे हैं। लेकिन इस पूरे विवाद ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है— क्या राजस्थान के गांव आज भी बुनियादी जरूरत “पानी” के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं?
और सबसे बड़ा सवाल… अगर पानी के लिए लोग रोने लगें, तो जिम्मेदार कौन है?



