Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Bhilwara insurance fraud case : 83 लाख के बीमा क्लेम के लिए शव को लगाया करंट, अंगुलियां जलाईं; शक होने पर खुला बड़ा फर्जीवाड़ा

Parmeshwar Singh Chundwat May 9, 2026 1 minute read

भीलवाड़ा। Bhilwara insurance fraud case : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में बीमा क्लेम के लिए इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की मौत के बाद उसके शव को करंट लगाकर हादसे का रूप देने की कोशिश की गई, ताकि करीब 83 लाख रुपए का बीमा क्लेम हासिल किया जा सके। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के हाथ-पैर की अंगुलियों को जलाया गया था और पूरे मामले को बिजली करंट से मौत बताने की साजिश रची गई थी।

मामला संदिग्ध लगने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में एक बड़े बीमा गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। गांधीनगर थाना प्रभारी पुष्पा कासोटिया ने बताया कि 7 मई की रात मांडल थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध शव अस्पताल लाए जाने की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंचने पर वहां मृतक दीपक (36) की मां चंपाबेन मौजूद मिलीं। महिला ने बताया कि वह अहमदाबाद जिले के नरोदा गांव की रहने वाली हैं। महिला के अनुसार कुछ लोग उनके बेटे दीपक को इलाज कराने के बहाने राजस्थान लेकर आए थे। रात के समय सभी लोग भीलवाड़ा के मालोला गांव में एक व्यक्ति के घर रुके थे। इसी दौरान दीपक की मौत हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि मौत के बाद साथ आए लोगों ने पूरे मामले को हादसा दिखाने की योजना बनाई। इसके लिए दीपक के पैर के अंगूठे और हाथ की अंगुली को करंट लगाकर जला दिया गया, ताकि मौत को बिजली हादसा बताया जा सके।

डॉक्टर ने देखे संदिग्ध निशान

insurance claim murder Rajasthan : मांडल अस्पताल में मौजूद डॉ. रोहित सहरावत ने जब शव का परीक्षण किया तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा। डॉक्टर ने पाया कि शरीर पर मौजूद जलने के निशान सामान्य करंट हादसे जैसे नहीं थे। इसके अलावा मृतक के सीने पर ईसीजी मशीन के इलेक्ट्रोड के निशान भी दिखाई दिए। डॉक्टर को शक हुआ कि मौत पहले हो चुकी थी और बाद में करंट लगाकर हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

अस्पताल से भागे आरोपी

83 lakh insurance scam news : पुलिस के पहुंचने से पहले मृतक के साथ आए लोग दीपक की मां और बेटे को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मृतक के 14 वर्षीय बेटे से पूछताछ की। बेटे ने पुलिस को बताया कि विशाल, सूरज और अर्जुन नाम के लोग उन्हें यहां लेकर आए थे, जबकि गाड़ी भरत भाई चला रहा था। पुलिस ने मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए गंगरार टोल नाके से चार लोगों को हिरासत में लिया और वाहन भी जब्त कर लिया।

बेटे ने खोली पूरी साजिश

dead body electric shock case : मृतक दीपक के बेटे ने पुलिस को बताया कि पहले उसके पिता को अहमदाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया था। वहां आधार कार्ड मांगा गया तो उन्हें दूसरे निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। बेटे के अनुसार डॉक्टर ने कह दिया था कि उसके पिता ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहेंगे। इसके बाद साथ आए लोगों ने परिवार को समझाया कि मौत को बीमारी नहीं बल्कि करंट हादसा बताना होगा। बेटे ने आरोप लगाया कि उसके पिता के हाथ, पेट और अंगुलियों को जलाया गया। यहां तक कि खून निकालने के लिए शरीर पर दबाव भी बनाया गया, ताकि मामला असली हादसे जैसा लगे।

शराब और बीमारी का उठाते थे फायदा

insurance fraud Hindi news : दीपक की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जो शराब की लत के शिकार हों, गंभीर बीमारी से जूझ रहे हों या आर्थिक रूप से कमजोर हों। महिला ने बताया कि गिरोह पहले ऐसे लोगों को शराब पिलाकर अपने प्रभाव में लेता था। उन्हें हर महीने शराब के लिए करीब 3 हजार रुपए तक दिए जाते थे। साथ ही उनके नाम पर बीमा पॉलिसी भी करवाई जाती थी। दीपक भी पत्नी की मौत के बाद शराब का आदी हो गया था। लगातार शराब पीने के कारण उसकी किडनी खराब हो गई थी।

83 लाख रुपए का कराया था बीमा

जांच में सामने आया कि दीपक के नाम पर करीब 83 लाख रुपए का बीमा कराया गया था। मृतक के बेटे ने बताया कि एक साल पहले भी उसके पिता का बीमा कराया गया था, लेकिन उस अवधि में मौत नहीं हुई। इसके बाद करीब डेढ़-दो महीने पहले फिर से नया बीमा करवाया गया। परिवार को लालच दिया गया कि मौत होने पर लाखों रुपए मिलेंगे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इस गिरोह ने गांव के कई अन्य लोगों के नाम पर भी इसी तरह बीमा करवा रखा है।

View this post on Instagram

बड़े गिरोह की आशंका

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, बीमा दस्तावेज और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। एसपी ने आशंका जताई कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है, जिसमें बीमा एजेंट, सर्वेयर और अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

आर्थिक तंगी में था परिवार

मृतक दीपक का शव गुजरात भेजने के लिए परिवार के पास पैसे तक नहीं थे। शव ले जाने के लिए करीब 16 हजार रुपए की जरूरत थी। इस दौरान मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना ने वाहन की व्यवस्था करवाई। वहीं थाना प्रभारी पुष्पा कासोटिया और पुलिसकर्मियों ने भी आर्थिक मदद देकर परिवार का सहयोग किया।

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 293

Post navigation

Previous: petrol diesel price hike 2026 : क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? तेल कंपनियों के भारी घाटे ने बढ़ाई टेंशन
Next: Nathdwara hospital latest news : अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर! नाथद्वारा अस्पताल में 3 विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त

Related Stories

Khamnore Police Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Khamnore Police Theft Case : 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, खुला 21 चोरियों का राज; कालबेलिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 5, 2026
Kelwara child kidnapping
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Municipal election in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

राजसमंद में वार्ड 18 के विकास को देंगे नई रफ्तार, भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत का बड़ा विजन! राजसमंद में वार्ड 18 के विकास को देंगे नई रफ्तार, भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत का बड़ा विजन!Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में वार्ड 18 के विकास को देंगे नई रफ्तार, भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत का बड़ा विजन!Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद में वार्ड 18 के विकास को देंगे नई रफ्तार, भाजपा प्रत्याशी हरीश कुमावत का बड़ा विजन!
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
राजसमंद वार्ड 16 में हिम्मत कीर बोले- पिता तुल्य बीजेपी प्रत्याशी के वादे मैंने बेटा बनकर पूरे
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
आमेट में देवराज ट्रेडिंग कंपनी के पास आधी रात दिखे चोर, पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग!
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • Kelwa Bridge Crack : केलवा ब्रिज में फिर दिखीं दरारें, नीचे गिर रहा मलबा; मंडरा रहा हादसे का खतरा
  • Daily Jaivardhan दैनिक जयवर्द्धन E Paper 10 Sep. 2026
  • railway project farmers protest : रेलवे काम को लेकर किसानों में बढ़ी बेचैनी, निजी जमीन में जेसीबी चलने का आरोप!
  • Devendra Kumar Karnawat : देवेन्द्र काका की याद में भावुक हुए अफजल, मिला देवेन्द्र पुरस्कार 2026
  • Rajsamand Cyber Crime : प्लेबॉय जॉब के नाम पर साइबर ठगी, 11 शातिर गिरफ्तार
| MoreNews by AF themes.