Skip to content
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation
Primary Menu
  • Home
  • ई-पेपर
  • ई-पत्रिका
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • धार्मिक
  • दिन विशेष
  • कानून
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Charbhuja Theft Case : 44 लाख की चोरी, बिना हेडलाइट घूम रहे बाइक सवार संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

Nikita Mali June 12, 2026 1 minute read

Charbhuja Theft Case : चारभुजा कस्बे के मंडी रोड स्थित जागाजी क्षेत्र में सूने मकान से करीब 44 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी जांच में लगाया गया है। वहीं, घटना से जुड़े कुछ संदिग्ध बाइक सवारों की तलाश भी तेज कर दी गई है, जिनकी गतिविधियां वारदात की रात संदिग्ध बताई जा रही हैं।

44 Lakh Theft in Charbhuja : पुलिस टीम ने मकान के मुख्य दरवाजे, टूटी कुंडियों, अलमारियों और अन्य स्थानों से फिंगरप्रिंट और फोटोग्राफिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। एफएसएल विशेषज्ञों ने भी मौके का निरीक्षण कर घटनास्थल का नक्शा तैयार किया है। पुलिस तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। प्रार्थी एडवोकेट मंजु गोशर पुत्री की रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात बदमाश मंगलवार देर रात मकान में घुस गए और करीब 44 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा 12 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में करीब सवा चार किलो चांदी और 25 तोला सोना शामिल है।

सीसीटीवी कैमरों से नहीं मिला खास सुराग

Gold and Silver Theft : जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली। राकावत वैष्णव समाज भवन में लगे कैमरों का रुख अंदर की ओर होने से सड़क की गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकीं, जबकि मंडी महादेव मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान के कैमरे बंद पाए गए।

पुजारी ने बताया, बंद हेडलाइट में घूम रहे थे बाइक सवार

Charbhuja Burglary Case : ब्राह्मणों का चौक स्थित मकान की गैलरी से गुजर रहे पुजारी कौशल भोजक ने पुलिस को अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात बाजार की ओर से दो मोटरसाइकिलें आई थीं, जिनकी हेडलाइट बंद थी। पीछे बैठे युवक मोबाइल की टॉर्च की रोशनी से रास्ता देख रहे थे। एक युवक ने टोपी पहन रखी थी। दोनों बाइक मंडी क्षेत्र की ओर जाते दिखाई दिए थे।

वारदात से पहले हुई थी रेकी की आशंका

House Theft in Charbhuja : परिजनों ने पुलिस को बताया कि 7 जून को एक संदिग्ध व्यक्ति घर के आसपास घूमता दिखाई दिया था। पूछताछ करने पर उसने देवरे में जाने की बात कही थी, जबकि उस दिशा में कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि चोरी से पहले बदमाशों ने इलाके की रेकी की थी। वारदात के बाद चोर मकान के ताले भी अपने साथ ले गए थे। बाद में ये ताले पास स्थित श्मशान भूमि में पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।

मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच शुरू

साइबर क्राइम टीम ने घटना के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों और करीब 12 घंटे के लोकेशन डेटा की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Fathers Day Special Article : फादर्स डे पर हर बेटे-बेटी को पढ़नी चाहिए ये भावुक बात, दिल छू जाएगी कहानी

About the Author

Nikita Mali

Editor

Jaivardhan News के साथ निकिता माली ने डिजिटल मीडिया में अपने कॅरियर की शुरुआत की। कंटेंट राइटिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, पोस्टर डिज़ाइन में उनकी गहरी रुचि है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या जनहित से जुड़ी कोई खबर हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज व आर्टीकल लिखने में माहिर हैं। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के अनुभव में भी पारंगत है।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 418

Post navigation

Previous: Shrimad Bhagwat Katha Mohi : भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु, 12 जून को होगा कथा महोत्सव का समापन
Next: Lawa Sardargarh Railway Station : नाथद्वारा-देवगढ़ ब्रॉडगेज परियोजना से जुड़ेगा लावासरदारगढ़, जल्द खत्म होगा दशकों का इंतजार

Related Stories

Khamnore Police Theft Case
  • क्राइम/हादसे

Khamnore Police Theft Case : 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, खुला 21 चोरियों का राज; कालबेलिया गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat September 5, 2026
Kelwara child kidnapping
  • क्राइम/हादसे

Kelwara child kidnapping : शादी से इनकार का बदला! 7 साल के बेटे को उठा ले गया युवक, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

Parmeshwar Singh Chundwat August 30, 2026
Municipal election in rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Municipal election : भाजपा- कांग्रेस का पैनल तैयार, टिकट से पहले मैदान में दावेदार | Rajsamand News

Laxman Singh Rathor August 27, 2026
  • Poltical
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • कानून
  • क्राइम/हादसे
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

नीलकंठ महादेव मंदिर में रात को पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #rajsamandnews Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
नीलकंठ महादेव मंदिर में रात को पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना #rajsamandnews
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
कुरज स्कूल में मातृ सम्मेलन, मां के योगदान पर दिया खास संदेश #rajsamandnews #schoolactivity
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901सत्य • निष्पक्षता • जनहित
अज्ञात वाहन की टक्कर से लेपर्ड की मौत, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार #rajsamandnews #panther
Subscribe

वेब स्टोरी

Angel wings Hospital Rajsamand
Angel wings Hospital Rajsamand

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro Max price : भारत में ₹44 हजार तक महंगा iPhone 18 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Rajsamand election 2026 : राजसमंद में टूटा 20 साल का मतदान रिकॉर्ड! 81.19% वोटिंग ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कनें
  • Rajsamand municipal election result : सोमवार को खुलेगा राजसमंद के 251 प्रत्याशियों की किस्मत का राज, 8 बजे से मतगणना
  • Desuri Ghat route update : रामदेवरा जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 25 सितंबर तक इस रास्ते पर भारी वाहन बंद
  • Gold price today : सोने-चांदी के दाम में फिर गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट
| MoreNews by AF themes.